Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आसनसोल उत्तर की मतगणना 13 राउंड तथा दुर्गापुर पश्चिम की मतगणना 20 राउंड में होगी

मतगणना की विस्तृत तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले की 9 विधानसभा सीटों में से 6 सीटों की गिनती में और शेष 3 सीटों की गिनती में की जाएगी।

03 May 2026

आसनसोल उत्तर की मतगणना 13 राउंड तथा दुर्गापुर पश्चिम की मतगणना 20 राउंड में होगी

आसनसोल। पश्चिम बर्दवान जिले में 4 मई को होने वाली मतगणना को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह हाई अलर्ट मोड में है। मतगणना की विस्तृत तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले की 9 विधानसभा सीटों में से 6 सीटों की गिनती में और शेष 3 सीटों की गिनती में की जाएगी।

दोनों मतगणना केंद्रों पर प्रत्येक विधानसभा के लिए दो-दो कक्ष निर्धारित किए गए हैं। इन कक्षों में 18 से 24 टेबल लगाए गए हैं, जहां हर राउंड में 18 से 24 बूथों की गिनती होगी। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, सबसे पहले आसनसोल उत्तर विधानसभा सीट का परिणाम आने की संभावना है। यहां प्रत्येक राउंड में 24 बूथों की गिनती होगी और कुल 313 बूथों की मतगणना 13 राउंड में पूरी कर ली जाएगी।

अन्य विधानसभा क्षेत्रों में प्रति राउंड 18 बूथों की गिनती की जाएगी। आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज में रानीगंज विधानसभा सीट की गिनती ब्लॉक ए के प्रथम तल पर दो कमरों में 18 टेबल पर होगी। जमुड़िया विधानसभा की गिनती ब्लॉक ए के दूसरे तल पर दो कमरों में 18 टेबल पर की जाएगी। आसनसोल दक्षिण की गिनती न्यू एकेडमिक बिल्डिंग के प्रथम तल पर दो कमरों में 18 टेबल पर होगी। आसनसोल उत्तर की गिनती इसी भवन के ग्राउंड फ्लोर पर दो कमरों में 24 टेबल पर की जाएगी। कुल्टी विधानसभा की गिनती भी ग्राउंड फ्लोर पर दो कमरों में 18 टेबल पर होगी, जबकि बरबनी विधानसभा की गिनती न्यू एकेडमिक बिल्डिंग के तीसरे तल पर दो कमरों में 18 टेबल पर संपन्न होगी।

दुर्गापुर गवर्नमेंट कॉलेज में पांडेश्वर और दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा सीटों की गिनती प्रथम तल पर की जाएगी, जबकि दुर्गापुर पूर्व विधानसभा सीट की मतगणना ग्राउंड फ्लोर पर होगी। यहां प्रत्येक विधानसभा के लिए 16 टेबल लगाए गए हैं और हर राउंड में 16 बूथों की गिनती होगी।

उल्लेखनीय है कि पांडेश्वर विधानसभा सीट के 251 बूथों की गिनती 16 राउंड में पूरी होगी। दुर्गापुर पूर्व के 304 बूथों की गिनती 19 राउंड में, दुर्गापुर पश्चिम के 315 बूथों की गिनती 20 राउंड में और रानीगंज के 292 बूथों की गिनती 17 राउंड में पूरी की जाएगी। जमुड़िया के 260 बूथों की गिनती 15 राउंड में, आसनसोल दक्षिण के 315 बूथों की गिनती 18 राउंड में तथा आसनसोल उत्तर के 313 बूथों की गिनती 13 राउंड में पूरी होगी। कुल्टी के 275 बूथों की गिनती 16 राउंड में और बरबनी के 263 बूथों की गिनती 15 राउंड में संपन्न होगी।

मतगणना केंद्र के आसपास प्रमुख राजनीतिक दलों के लिए कैंप लगाने की व्यवस्था भी की गई है।

पूरे जिले में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आसनसोल उत्तर की मतगणना 13 राउंड तथा दुर्गापुर पश्चिम की मतगण
मतगणना की विस्तृत तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले की 9 विधानसभा सीटों में से 6 सीटों की गिनती में और शेष 3 सीटों की गिनती में की जाएगी।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News